बुधवार, 14 जनवरी 2026

भारत में Musculoskeletal (हड्डी- माँसपेशीयों) (MSK) के ईलाज का चक्र UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) की तुलना में उल्टा क्यों है? इस उल्टे ईलाज चक्र से मरीज को क्या क्या गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते है?

भारत में Musculoskeletal (हड्डी- माँसपेशीयों) (MSK) के ईलाज का चक्र UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) की तुलना में उल्टा क्यों है? इस उल्टे ईलाज चक्र से मरीज को क्या क्या गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते है?

भूमिका (Introduction)—

Musculoskeletal disorders यानी हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों, लिगामेंट, टेंडन और नर्व से जुड़ी समस्याएँ आज दुनिया में disability की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं।

कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का osteoarthritis, कंधे की समस्या, sports injuries — ये सभी समस्याएँ हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में इन बीमारियों का इलाज जिस क्रम (treatment pathway) में होता है, वह UK और US जैसे विकसित देशों से लगभग उल्टा है।

यह अंतर केवल मेडिकल नहीं है, बल्कि policy, education, economics, law और public mindset से जुड़ा हुआ है।

Musculoskeletal (हड्डी- माँसपेशीयों) का Treatment Pathway क्या होता है?

Treatment pathway का मतलब है — दर्द या injury शुरू होने से लेकर ठीक होने तक मरीज किन-किन स्टेप्स से गुजरता है।

आधुनिक वैज्ञानिक सिद्धांत:

“80–90% musculoskeletal समस्याएँ structural नहीं बल्कि movement dysfunction होती हैं”

इसलिए इलाज हमेशा होना चाहिए: कम invasive → ज़्यादा invasive की दिशा में।

UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) में Musculoskeletal (हड्डी- माँसपेशीयों) इलाज का चक्र:—

Step-by-Step प्रक्रिया➡️

1. दर्द या injury
⬇️
2. Physiotherapist as First Contact Practitioner (FCP)
⬇️
3. Clinical assessment और red-flag screening
⬇️
4. Conservative treatment
🔹Patient education
🔹Exercise therapy
🔹Manual therapy
🔹Load management
⬇️
5. ज़रूरत होने पर MRI / medicines
⬇️
6. Injection या surgery (Last option)

मुख्य विशेषताएँ:—
✔️Physiotherapist को autonomous professional माना जाता है
✔️Doctor referral की ज़रूरत नहीं
✔️NICE (UK), APTA (US) जैसी Guidelines physiotherapy को First opinion protocol मानती है 
✔️Surgery को failure of conservative care माना जाता है


भारत में Musculoskeletal (हड्डी- माँसपेशीयों) इलाज का चक्र:—

Step-by-Step प्रक्रिया➡️

1. दर्द या injury
⬇️
2. Doctor के पास सबसे पहले
⬇️
3. जल्दी X-ray / MRI
⬇️
4. Painkiller, muscle relaxant, दवाइयाँ
⬇️
5. Injection या surgery
⬇️
6. Physiotherapy सबसे अंत में (अक्सर surgery के बाद)


मुख्य विशेषताएँ
❌Medical-centric system
❌Only Imaging पर आधारित diagnosis
❌Physiotherapy को supportive माना जाता है
❌ नतीजा Surgery जल्दी suggest की जाती है
इलाज का चक्र उल्टा क्यों है?

1. Healthcare philosophy में फर्क—

UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) में:
🔹Function आधारित इलाज
🔹Movement को medicine माना जाता है
🔹Disability prevention पर फोकस

भारत में:
🔸Disease आधारित इलाज
🔸Pain suppression प्राथमिक लक्ष्य
🔸MRI findings और X Ray पर ज़ोर
🔸बार बार follow up के लिये मरीज को बुलाना 

2. Physiotherapist की भूमिका—

UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) में:
🔹Movement expert
🔹First contact practitioner
🔹Diagnosis, triage और referral की अनुमति

भारत में:
🔸Physiotherapist को technician या helper समझा जाता है
🔸Helper culture prevalent
🔸Qualified और unqualified में फर्क नहीं


3. Education system—

UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) में:
🔹Masters / Doctoral level education
🔹Clinical reasoning पर ज़ोर
🔹Mandatory CPD

भारत में:
🔸Education quality में भारी अंतर
🔸Clinical exposure कमजोर
🔸Regulation की कमी


4. Evidence-based बनाम experience-based practice—

UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) में:
🔹Guidelines follow होती हैं
🔹Research-driven decisions

भारत में:
🔸Opinion और seniority-driven practice
🔸Outcome measurement नहीं


5. Economic और commercial कारण—

UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) में:
🔹Insurance-based system
🔹Surgery costly और regulated

भारत में:
🔸Out-of-pocket खर्च
🔸MRI, injection, surgery profitable


6. Legal और policy framework—

UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) में:
🔹Clear scope of practice
🔹Strong legal accountability

भारत में:
🔸Weak enforcement
🔸Overlapping roles


7. Patient mindset—

UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) में:
🔹Education और self-management expectation
🔹Long-term recovery focus

भारत में:
🔸Quick relief mentality
🔸MRI = serious treatment

🔴 भारत में उल्टे Musculoskeletal Treatment Cycle के गंभीर परिणाम:—
      भारत में MSK समस्याओं में movement की जगह pain suppression और surgery-first approach अपनाने के कारण इसके दूरगामी दुष्परिणाम सामने आते हैं — जो सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और मानसिक स्तर तक फैल जाते हैं।
❌ 1. Clinical नुकसान (Clinical Harm)
🔸बिना आवश्यकता की imaging और invasive procedures
🔸Natural healing और conservative recovery बाधित
🔸गलत diagnosis केवल MRI/X-ray findings पर
🔸Functional problem को structural disease समझ लिया जाना
➡️ परिणाम: इलाज बढ़ता है, ठीक होना नहीं

❌ 2. Chronic Pain का विकास
🔸Acute pain का सही समय पर movement-based इलाज न होना
🔸Pain sensitization (central sensitization)
🔸बार-बार painkiller पर निर्भरता
➡️ Acute pain → Chronic pain में बदल जाता है

❌ 3. Failed Back Surgery Syndrome (FBSS)
🔸Surgery ऐसे मरीजों में जिनमें indication नहीं होती
🔸Surgery से पहले physiotherapy का अभाव
🔸Post-surgical rehab कमजोर या देर से शुरू
➡️ दर्द पहले से ज़्यादा, function कम

❌ 4. बार-बार Injury और Relapse
🔸Root cause (movement dysfunction) address नहीं होती
🔸Muscle imbalance और poor motor control बना रहता है
🔸केवल symptom-based relief
➡️ वही दर्द, वही जगह, बार-बार

❌ 5. मरीज का आर्थिक नुकसान (Economic Burden)
🔸बार-बार MRI, injections, procedures
🔸Long-term medicines
🔸Surgery और hospital खर्च
➡️ Out-of-pocket खर्च → financial stress

❌ 6. इलाज पर अनावश्यक ज़्यादा खर्च
🔸High-cost, low-value interventions
🔸Conservative care को skip करना
🔸Evidence-based sequencing का अभाव
➡️ महँगा इलाज ≠ बेहतर इलाज

❌ 7. Productivity Loss
🔸लंबे समय तक काम से दूरी
🔸Sick leave, job insecurity
🔸Physical capacity में गिरावट
➡️ Individual + National productivity दोनों प्रभावित

❌ 8. Social नुकसान
🔸Dependency बढ़ना
🔸Family burden
🔸Social participation कम
➡️ मरीज धीरे-धीरे isolated हो जाता है

❌ 9. Movement Fear (Kinesiophobia)
🔸“Disc निकल गई है”, “घिस गई है” जैसी भाषा
🔸MRI reports से डर
🔸Pain = damage का भ्रम
➡️ डर → कम movement → और दर्द

❌ 10. Quality of Life में गिरावट
🔸Sleep disturbance
🔸Anxiety और depression
🔸Self-confidence कम
🔸Active जीवनशैली खत्म
➡️ मरीज ज़िंदा तो रहता है, पर जी नहीं पाता

Musculoskeletal (हड्डी- माँसपेशीयों) pain की सच्चाई—
👉🏾Structural damage हमेशा pain नहीं देता
👉🏾Pain biopsychosocial होता है
👉🏾Early movement recovery तेज करता है
👉🏾Pain ≠ Damage

Physiotherapy first-line होनी चाहिए क्योंकि Physiotherapy:
✔️Movement dysfunction ठीक करती है
✔️Patient को empower करती है
✔️Dependency कम करती है


Global evidence क्या कहता है?
👌🏾Surgery rate कम
👌🏾Recovery तेज
👌🏾Cost-effective care
👌🏾Patient satisfaction ज़्यादा



भारत में Musculoskeletal (MSK) care सुधारने के 5 बिंदु:—

1️⃣ Physiotherapy as First Contact
भारत में MSK समस्याओं के लिए Physiotherapist को first contact practitioner बनाना सबसे ज़रूरी सुधार है। अधिकतर हड्डी-मांसपेशीय दर्द movement dysfunction के कारण होता है, न कि surgical pathology के कारण। यदि मरीज दर्द की शुरुआत में ही qualified Physiotherapist तक पहुँचता है, तो सही clinical assessment, red-flag screening और conservative management समय पर शुरू हो सकता है। इससे अनावश्यक imaging, दवाइयों और surgery की आवश्यकता कम होती है और मरीज जल्दी functional recovery की ओर बढ़ता है।

2️⃣ National Musculoskeletal Guidelines
भारत में MSK care के लिए uniform, evidence-based national guidelines का अभाव है। स्पष्ट guidelines यह तय करेंगी कि किस stage पर exercise therapy, imaging, injection या surgery की ज़रूरत है। इससे doctor-centric opinion-based practice की जगह science-driven decision making आएगी। National MSK guidelines over-diagnosis, over-imaging और over-surgery को रोकने में अहम भूमिका निभा सकती हैं और पूरे देश में treatment standardization संभव होगा।

3️⃣ Public Awareness
जब तक मरीज सही जानकारी से लैस नहीं होगा, तब तक सिस्टम नहीं बदलेगा। भारत में आज भी यह धारणा है कि MRI और दवाइयाँ ही “असली इलाज” हैं, जबकि movement और exercise को secondary माना जाता है। Public awareness के ज़रिए लोगों को यह समझाना ज़रूरी है कि pain हमेशा structural damage का संकेत नहीं होता और early movement recovery को तेज करता है। Educated patient fear-based नहीं, informed decisions लेता है।

4️⃣ Strict Professional Regulation
Physiotherapy profession में clear regulation और strict enforcement की कमी भारत की बड़ी समस्या है। Qualified और unqualified practitioners के बीच फर्क न होने से patient safety और profession की credibility दोनों प्रभावित होती हैं। मजबूत Physiotherapy Act, compulsory registration और scope of practice की सख़्त निगरानी से helper culture खत्म हो सकता है। Regulation का उद्देश्य किसी profession को दबाना नहीं, बल्कि मरीज को सुरक्षित और वैज्ञानिक इलाज देना है।

5️⃣ Interdisciplinary Respect
Musculoskeletal disorders का प्रभावी इलाज तभी संभव है जब सभी healthcare professionals एक-दूसरे की expertise का सम्मान करें। Physiotherapist को केवल post-surgery rehabilitation provider नहीं, बल्कि movement और function के expert के रूप में स्वीकार करना होगा। Hierarchy-based नहीं, बल्कि competency-based interdisciplinary care से मरीज को सबसे बेहतर outcome मिलता है। Ego या turf war का नुकसान हमेशा मरीज को होता है।



🔮 भविष्य की दिशा (Way Forward):—

Musculoskeletal care का भविष्य एक सरल, वैज्ञानिक और patient-centric pathway में निहित है—

दर्द → Physiotherapist → Conservative care → Selective imaging → Rare surgery

       इस क्रम में इलाज की शुरुआत movement assessment और function restoration से होती है, न कि डर पैदा करने वाली reports से। Qualified Physiotherapist द्वारा early clinical reasoning और conservative management अधिकांश मामलों में दर्द को chronic बनने से रोक सकता है और मरीज को आत्मनिर्भर बना सकता है।
       मेरा यह दृष्टिकोण anti-doctor नहीं है, क्योंकि इसमें डॉक्टरों की भूमिका खत्म नहीं होती, बल्कि सही समय पर सही विशेषज्ञ को शामिल किया जाता है। Imaging, medicines और surgery तब उपयोग में आती हैं जब वास्तव में उनकी आवश्यकता हो। यह मॉडल pro-patient है क्योंकि यह अनावश्यक invasive interventions से बचाता है, और pro-science है क्योंकि यह global evidence, guidelines और outcome-based care पर आधारित है।

❝जब इलाज movement से शुरू होता है,
तो surgery ज़रूरत बनती है—रूटीन नहीं❞


निष्कर्ष:—
👉🏿भारत में Musculoskeletal (हड्डी- माँसपेशीयों) इलाज का चक्र उल्टा इसलिए है क्योंकि सिस्टम movement-based नहीं बल्कि pain-based है।

👉🏿जब तक हम movement restoration को इलाज की शुरुआत नहीं बनाएँगे, तब तक Musculoskeletal (हड्डी- माँसपेशीयों) मरीज सही मायनों में ठीक नहीं होंगे।

👉🏿UK / US (ब्रिटेन और अमेरिका) जैसे विकसित देश movement से शुरू करते हैं, भारत movement पर खत्म करता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें